Lahsun Thecha: बाजरे की रोटी के साथ खाएं महाराष्ट्र की फेमस लहसुन ठेचा चटनी

By Shivam Yadav

September 28, 2024

आज हम आपके लिए हरी मिर्च और लहसुन से बनी ठेचा की आसान विधि लेकर आए हैं। जिसे आप पराठे, रोटी, बाजरे की रोटी और सब्जी के साथ सर्व कर सकतें हैं। ठेचा एक ऐसा व्यंजन है, जिसे महाराष्ट्र में हर भोजन के साथ खाया जाता है। कई लोग इसे हरी मिर्च और लहसुन की चटनी के नाम से भी जानते हैं।

सामग्री

15-20                     हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 10-12                     लहसुन की कली (बारीक कटी हुई) ½ टी स्पून                 जीरा 2 टेबल स्पून               तेल ½ टी स्पून                  राइ 1 टी स्पून                   हींग स्वादानुसार                 नमक

स्टेप 1

सबसे पहले आप हरी मिर्च और लहसुन काट कर रख लें। अब पिसी हुई मिर्च के मिश्रण को एक बाउल में निकालकर रख दें।

स्टेप 2

अब एक पैन में तेल गर्म कर लें और फिर इसमें राइ और ज़ीरा डाल दें। ज़ीरा अच्छी तरह से तड़कने लगे, तो इसमें हींग डाल दें और फिर गैस बंद कर दें।

स्टेप 3

अब इसमें नीचे से इस मिर्च और लहसुन का मिश्रण डाल दें और इसे अच्छी तरह से मिला लें। फिर गैस ऑन करें और 5 मिनट तक इसे पका लें ताकि मिर्च और लहसुन का कच्चापन निकल जाए।

स्टेप 4

बस आपका हरी मिर्च का ठेचा तैयार है। अब आप पराठे और चावल के साथ इस टेस्टी डिश को सर्व कर सकते हैं।