Brown Rice Salad : बारिश के इस मौसम में हेल्दी सलाद खाइए और बीमारी से रहिए दूर

By Shivam Yadav

August 21, 2024

यह बारिश के लिए बेहद ही स्वादिष्ट सलाद है जिसे खाने के बाद आप काफी रेफ्रशिंग फील करेंगे। इस सलाद को का स्वाद लेने के बाद आप बीमारी से भी दूर भी रहेंगे, सिर्फ 15 मिनट में इस मजेदार सैलेड को तैयार किया जा सकता है। इसे आप चाहे तो पिकनिक पर भी बनाकर ले जा सकते हैं। आइए जानते है इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                   रेड राइस (पके हुए) 1 छोटा                 खीरा (टुकड़ों में कटा) 1/2 कप                नाशपाती (टुकड़ों में कटा) 1                         प्याज 1 छोटा                 शिमला मिर्च (टुकड़ों में कटा) 2                        टमाटर (टुकड़ों में कटा) 10                      पुदीने के पत्ते 2 टेबल स्पून          कॉर्न 1/2 कप               अखरोट 1/2 कप               अनार स्वादानुसार            काली मिर्च 2 टेबल स्पून          तिल एक चुटकी            सरसों 2 टेबल स्पून         जैतून का तेल 2 टेबल स्पून          सिरका

स्टेप 1

एक कटोरी लें और ड्रेसिंग तैयार करने के लिए तेल, सिरका, तिल और सरसों लें। इन सभी का अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 2

एक दूसरे कटोरी में चावल लें और उसमें सभी सामग्री मिलाएं।

स्टेप 3

अब इस मिश्रण में तैयार की गई ड्रेसिंग मिलाएं।

स्टेप 4

आपका ब्राउन राइस सलाद बनकर तैयार है, आप इसे पुदीने के पत्तों से गार्निश करके सर्व करें।