Dahi Bhindi: गर्मियों में खाएं दही भिंडी और शरीर को रखे ठंडक

By Shivam Yadav

June 15, 2024

दही और भिंडी बनाने में बेहद ही आसान है जिसे दही डालकर बनाया जाता है। दही भिंडी आमतौर पर हैदाराबाद में काफी प्रसिद्ध है जिसे हैदराबादी भिंडी, शाही दही भिंडी मसाला और वेंदाकी करी कहा जाता है। आइए जानते है इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

भिंडी                  250 ग्राम तेल                    2 टेबल स्पून प्याज                 1 हल्दी                 1 टी स्पून नमक                 स्वादानुसार धनिया पाउडर      1 टी स्पून मिर्च पाउडर         1 टी स्पून दही                   1 कप उड़द                  1 टी स्पून राई                   2 टी स्पून हरी मिर्च            4

स्टेप 1

एक पैन में तेल गर्म कर लें और फिर उसमे भिंडी डालकर भूनें। भिंडी के बाद इसमें प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।

स्टेप 2

अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और जीरा पाउडर डालकर, सभी मसालों को अच्छी तरह से मिलाएं और इसमें दही डालकर अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 3

तड़का तैयार करने के लिए, एक एक पैन में घी लें, इसमें राई, उड़द दाल, कढ़ीपत्ता और हरी मिर्च डालें। और इसमें सभी मसालों को डालकर अच्छे से भूनें।

स्टेप 4

अब इस तड़के को करी में डालकर मिलाएं। और थोड़ी देर पकने दे। आपकी दही भिंडी बनकर तैयार हो गई है आप इसे सर्व कर सकते हैं