East India special: पूर्वोत्तर के फूड को है जानना तो देखिए नॉर्थ ईस्ट के 4 फेमस फूड के बारे में।

By AYUSH RAJ

October 21th, 2023

भारत में पूर्वोत्तर का व्यंजन बहुत लोगों को पसंद आता हैं। स्वाद में चटपटे और तीखे लजीज व्यंजनों का मिक्सचर माना जाता है पूर्वोत्तर को और खासकर मांसाहारी भोजन। तो चलिए आज पूर्वोत्तर के फेमस व्यंजनों के बारे में जाने।

खार

खार असम का प्रमुख व्यंजन है जो वहां के लोगों को खूब पसंद है।  खार का मतलब राख है और इसको बनाने में केले के राख, कच्चा पपीता और दाल से इसे तैयार किया जाता है।

Image credit - Travel triangle

 मछली टेंगा

असम में मछली बहुत पाई जाती है। झील और तलाब ज्यादा होने के कारण तरह तरह की मछलियां मिलती है और असम के भाषा में टेंगा को खट्टा कहा जाता है। मछली को फ्राई करके तरह तरह के मसलों के मिक्सचर से इसको तैयार किया जाता है।

थूकपा

थूकपा अरुणाचल प्रदेश का लोकप्रिय व्यंजन है इसको बनाने में मांस और लोकल सब्जियों का प्रयोग किया जाता हैं। अरुणाचल के ठंड में इसको खाने से गर्माहट महसूस होता है इसलिए इसकी मांग वहां ज्यादा है।

केली चना

केली चना मणिपुर का फेमस डिश है। जिसको नाश्ते में ज्यादा पसंद किया जाता है। मणिपुर के सड़को पर ये आपको आसानी से मिल जाएगी। इसकी खासियत है कि इसको कमल के पत्ते पर परोसा जाता है

Image credit - The Better India