Besan Laddu: त्यौहार के मौसम में दोस्तो को खिलाएं घर के बने शुद्ध बेसन के लड्डू

By Shivam Yadav

September 22, 2024

बेसन के लड्डू भारत में बहुत ही लोकप्रिय हैं। इन्हें आप किसी त्योहार या फिर शुभ अवसर भी बना सकते हैं। इन्हें बनाना बेहद ही आसान है। देसी घी और बेसन को भूनकर अपने घर बनाएं लजीजदार बेसन के लड्डू। इनमें आप चाहे तो बादाम भी डाल सकते हैं।

सामग्री

2 कप                      बेसन ½                           घी 1 कप                      चीनी (पिसी हुई) ½ टी स्पून                इलायची पाउडर 6                           बादाम (टुकड़ों में कटा) पिस्ता (टुकड़ों में कटा)

स्टेप 1

सबसे पहले कढ़ाही में घी और बेसन को मिक्स करें और कढ़ीब 30 मिनट के लिए हल्की आंच पर छोड़ दें। इसे तब तक भूनें जब तक इसका कलर भूरे रंग का न हो जाए। फिर इस मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें।

स्टेप 2

इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा हो जाने पर इसमें चीनी का पाउडर और इलायची पाउडर मिक्स करें।

स्टेप 3

इन लड्डूओं को आप 4 से 6 सप्ताह के लिए एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लेने के बाद अपनी हथेलियों का इस्तेमाल कर लड्डू तैयार करें।

स्टेप 4

अब अंत में गार्निशिंग के लिए इसके ऊपर चांदी का वर्क और बादाम लगाएं। इस तरह आपके बेसन के लड्डू बनकर तैयार हैं।