Navratri Special: नवरात्र में माता रानी का भोग लगाएं दूध और लौकी से बने हलवे से

By Shivam Yadav

October 10, 2024

लौकी का हलवा स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी भरपूर लाभदायक होता है। कई लोग लौकी की सब्जी काफी बेमन से खाते हैं, लेकिन वही लोग लौकी का हलवा काफी चाव से खाते हैं।  नवरात्र में माता रानी का भोग लगाइए लौकी से बने इस खास हलवे से

सामग्री

लौकी                             1 चीनी                              1 कप खोया                             1/2 कप दूध                                1 कप इलायची पाउडर                1 टी स्पून घी                                 2 टेबल स्पून सूखे मेवे                          2 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले लौकी को लें और उसे छील लें। जब लौकी छिल जाए तो उसे कद्दूकस कर लें और इसे एक तरफ रख दें।

स्टेप 2

अब एक कड़ाही लें और उसमें 2 टेबल स्पून घी डालकर गैस पर गर्म करें, इस दौरान गैस की फ्लेम मीडियम पर रखें। जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डाल दें और फ्राई करें।

स्टेप 3

जब लौकी फ्राई करने के दौरान हल्की भूरी दिखाई देने लगे तो उसमें एक बड़ा कप दूध डाल दें और पकाएं। इसे तब तक पकने दें जब तक कि दूध लगभग पूरी तरह से सूख न जाए।

स्टेप 4

अब इसमें चीनी और मावा डालकर दोनों को लौकी के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद हलवे को लगभग दस मिनट तक चलाते हुए पकाएं।