Navratri Special: नवरात्रि व्रत में फलाहार करें सामक चावल से, जो शरीर को रखे एनर्जेटिक

By Shivam Yadav

October 9, 2024

नवरात्रि व्रत के दौरान लोग अपनी डाइट में कई तरह के फूड्स शामिल करते हैं। उन्हीं फूड्स में से एक है सामक के चावल। ये चावल खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं उससे कहीं ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद और पचने में आसान होते हैं। इसी वजह से लोग इन चावलों को कई तरह से खाना पसंद करते हैं जैसे-इसकी खीर बनाकर या इसे व्रत में खाई जाने वाली सब्जियों से साथ मिलाकर पुलाव के रूप में, तो आइए जानते हैं इसको आसानी से कैसे बनाया जा सकता है।

सामग्री

सामक चावल                      1 बाउल आलू (बारीक कटा)               1 सेंधा नमक                         1 टी स्पून हरी मिर्च                            1 जीरा                                1/2 टी स्पून घी                                    2 टेबल स्पून नींबू का रस                        2 टी स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले सामक चावल को साफ करके 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें।

स्टेप 2

इसके बाद कुकर में घी गरम करें जीरा और बारीक़ कटी हरी मिर्च को डालकर फ्राई करें।

स्टेप 3

अब बारीक़ कटे हुए आलू डाल कर उन्हें सॉफ्ट होने तक पकाएं। और उसके बाद  इसमें भिगोए सामक चावल और पानी डालें।

स्टेप 4

अंत में कुकर का ढक्कन बंद करके लगभग 10 मिनट के लिए पकने दें। उसके बाद इसे किसी थाली में निकालकर ऊपर से नींबू का रस मिलाकर इसका गरमा-गरम आंनद ले।