Varan Bhaat : गणेश महोत्सव में गणपति का भोग लगाइए चावल से बने टेस्टी वरण भात से

By Shivam Yadav

September 11, 2024

यह एक स्वादिष्ट अरहर की दाल है जिसे नारियल के हिंट के साथ बनाया जाता है। इसमें सरसों के दाने और कढ़ीपत्ते का तड़का देकर उबले हुए चावल के साथ परोसा जाता है। आइए जानते हैं इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

तड़के के लिए:   5 टी स्पून                   मूंगफली का तेल 1/2 टी स्पून                जीरा 6                               करीपत्ते 2                               हरी मिर्च 3                               लहसुन की कलियां  1 छोटा टुकड़ा             अदरक पेस्ट के लिए: ½                               कसा हुआ नारियल ½ टी स्पून                   जीरा ¼ टी स्पून                   हल्दी पाउडर

स्टेप 1

सबसे पहले नारियल, लहसुन और जीरा का पेस्ट तैयार करें और एक तरफ रख दें।

स्टेप 2

इसके बाद पैन में तेल गरम करें। और उसमे सरसों और जीरा, करी पत्ता, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक का तड़का तैयार करें।

स्टेप 3

अब हल्दी पाउडर, और नमक के साथ पैन में नारियल का पेस्ट डालें। तडके को लाल होने तक 5 मिनट के लिए भूनें।

स्टेप 4

पहले से उबली हुई दाल और पानी डालें, एक उबाल के बाद वरण भात तैयार है। धनिया से गार्निश करके परोसें।