Ramadan 2024: रमजान के महीने में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स

By Roshni Jaiswal

March 18, 2024

रमजान के महीने में दिनभर बिना पानी पिए रहने की वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करके आप शरीर को हाइड्रेट रख सकते हैं। तो आईए जानते हैं इन हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में

रूह अफजा शरबत

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप रूह अफजा शरबत पी सकते हैं। इस शरबत को पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।

फलों का जूस

रमजान के महीने में तरबूज, खीरा, संतरा जैसे फलों के जूस का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।

पानी

रमजान के महीने में इफ्तार और सहरी के बीच में ज्यादातर पानी पिएं। इससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।

स्मूदी

ताजे फल और सब्जियां से स्मूदी बनाकर पीने से रमजान के महीने में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।

नारियल पानी

रमजान के महीने में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सहरी और इफ्तार में नारियल पानी पी सकते हैं।