गर्मियों में रोज पिएं मोरिंगा की पत्तियों का जूस, मिलेंगे अनगिनत फायदे

By Roshni Jaiswal

June 2, 2024

मोरिंगा को सहजन के नाम से भी जाना जाता है। मोरिंगा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में इसकी सब्जी और सूप भी बनते हैं। मोरिंगा की तरह ही इसकी पत्तियों का जूस पीने से सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं। तो आईए जानते हैं मोरिंगा के जूस के फायदे के बारे में

इम्यूनिटी होती मजबूत

गर्मी में मोरिंगा की पत्तियों का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही संक्रामण बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।

आयरन की कमी होती पूरी

मोरिंगा की पत्तियों में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रोज मोरिंगा की पत्तियों का जूस पीने से आयरन की कमी पूरी होती है।

हड्डियां होती मजबूत

मोरिंगा की पत्तियों के जूस पीने से हड्डियां मजबूत होती है, क्योंकि मोरिंगा के पत्तियां पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

बैड कोलेस्ट्रोल होता कम

रोज मोरिंगा की पत्तियों का जूस पीने से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।

सूजन को करे कम

मोरिंगा की पत्तियों के जूस में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।