Lemon Ginger Kadha : नींबू अदरक से बना काढ़ा पीजिए और बदलते मौसम की बीमारी से दूर रहिए

By Shivam Yadav  

July 11, 2024

इस बदलते मौसम में खांसी-जुकाम एक आम समस्या है और इससे निजात पाने के लिए अदरक और नींबू से तैयार काढ़ा पी सकते है। इसे पीकर आप अपने शरीर की इम्यूनिटी बढ़ा सकते है। आइए जानते है इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

अदरक             1 बड़ा टुकड़ा नींबू का रस        2 टेबल स्पून शहद                स्वादानुसार पानी                 आवश्यकतानुसार

स्टेप 1

इस काढ़े को बनाने के लिए सबसे पहले अदरक को धोकर उसका छिलका उतार लें। फिर उसे कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें।

स्टेप 2

इसमें नींबू का रस और शहद डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ।

स्टेप 3

आवश्यकतानुसार पानी डालें और मिश्रण को कम से कम 2 से 3 मिनट तक उबालें।

स्टेप 4

एक बार तैयार हो जाने पर छानकर पिएँ, आप इस काढ़े को लगभग 2 सप्ताह तक एक एयरटाइट जार में भी रख सकते हैं।