Bhutte Ka Shorba : भुट्टे का शोरबा पिएं और गर्मी के मौसम में खुद को रखें ठंडक

By Shivam Yadav

June 21, 2024

शोरबा पारंपरिक रूप से मीट का उपयोग करके तैयार किया जाता है, लेकिन यह भुट्टे का शोरबा रेसिपी मक्का, दूध और मसालों के मिश्रण का इस्तेमाल करके बनाई जाती है। यह गर्मी और मानसून के मौसम के लिए एक परफेक्ट रेसिपी है। आइए जानते हैं इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

कॉर्न               2 कप कॉर्न फ्लोर       1 टेबल स्पून दूध                1 कप नमक             स्वादानुसार प्याज             1 जीरा              1 टी स्पून लौंग               4 लहसुन           4 कली काली मिर्च       2 तेजपत्ता          1 गाजर             1 (टुकड़ों में कटा) जीरा पाउडर     1 टी स्पून हल्दी              1 टी स्पून

स्टेप 1

एक कटोरी में कॉर्न फ्लोर और दूध डालें, एक स्मूद बनने तक इसे अच्छी तरह मिलाएं।

स्टेप 2

अब एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें लौंग, दालचीनी, काली मिर्च, तेज पत्ता, प्याज और लहसुन जैसे मसाले डालकर भून लें।

स्टेप 3

अब, गाजर, धनिया, हल्दी डालें और मिलाते हुए इसे धीमी आंच पर पकाएं चिपचिपाहट से बचने के लिए हिलाते रहें

स्टेप 4

अब कॉर्न, नमक और अपनी जरूरत के अनुसार पानी डालें और ठंडा होने के बाद तेज पत्ता और दालचीनी को हटा लें।

स्टेप 5

मिश्रण को मिक्सर में डालकर पीस लें। अब एक गरम नॉन-स्टिक कढ़ाई में मिश्रण डालें, उसमें दूध और कॉर्नफ्लोर का मिश्रण और पानी डालकर कुछ मिनट तक पकाएं। भुट्टे का शोरबा बनकर तैयार है, आप सर्व कर सकते हैं।