चाय के साथ भूलकर भी सेवन न करें ये 5 चीज, शरीर को हो सकता है नुकसान

By Roshni Jaiswal

February 7, 2024

चाय के साथ ज्यादातर लोग बिस्कुट, नमकीन खाना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें है जिनका सेवन चाय के साथ बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। नही तो शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। तो चलिए जानें चाय के साथ किन चीजों को न खाएं

हल्दी युक्त चीजें

चाय के साथ भूलकर भी हल्दी वाला खाना ना खाएं। इसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्या और चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

ठंडी चीजें

गर्म चीजों के साथ भूलकर भी कभी ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। नहीं तो पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

मेवे

चाय के साथ मेवा का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि मेवा आयरन से भरपूर होता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

बेसन युक्त चीजें

चाय के साथ पकोड़े और नमकीन खाना आम बात है। लेकिन चाय के साथ बेसन से बनी चीजों का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है।

आयरन युक्त सब्जियां

चाय के साथ हरी सब्जियों का सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। क्योंकि चाय के साथ आयरन युक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।