Delhi famous Street food: चलिए आपको दिल्ली के 5 सबसे फेमस स्ट्रीट फूड से रूबरू करवाते है।

By AYUSH RAJ

October 19th, 2023

दिल्ली और दिल्ली का खाना दोनों ही मशहूर है। चटपटे स्वाद और लजीज व्यंजन से भरपूर दिल्ली अपने स्वाद के तड़के के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। बाहर से आने वाले सैलानियों को बहुत भाता है दिल्ली का खाना। तो आईए जानते है दिल्ली के सबसे फेमस 5 street food के बारे में

पराठा

दिल्ली आओ और पराठा खाए बिना रह जाओ ऐसा हो नहीं सकता। बात मूलचंद के पराठे की हो या चांदनी चौक के पराठे की दिल्ली का स्वाद शायद ही आपको कही मिलेगा। यहां आपको आलू पराठा, पनीर पराठा और अंडा पराठा मिल जायेगा।

 दही भल्ले

दिल्ली आए तो एक बार दही भल्ले का स्वाद जरूर चखियेगा। दाल से बने वड़े दही के साथ हरी चटनी डाल कर खाने के मजे ही कुछ और हैं।

दौलत की चाट

दिल्ली में दौलत की चाट काफी फेमस है। मलाईदार सूप की तरह ड्राई फ्रूट से बनने वाला चाट अपने आप में खास है जो सिर्फ चांदनी चौक पर आपको मिलेगी। यह चाट ठंडा करके दी जाती है जो इसके अलग होने की सबसे बड़ी खासियत है।

Image credit  - LBB

छोले भटूरे

स्वाद से भरपूर दिल्ली की शान है छोले भटूरे। दिल्ली आने पर जब खाने की बात होगी छोले भटूरे के स्वाद की चर्चा जरूर होगी। राजौरी गार्डन के मशहूर छोले भटूरे पूरे दिल्ली में खाने के शौक को बढ़ाता है।

 कबाब

 दिल्ली का इतिहास एक समय मुगलों से रहा है और इस कारण मुगलिया स्वाद आज भी मौजूद है। पुरानी दिल्ली नॉन वेज के लिए लोकप्रिय है और वहां के कबाब का स्वाद एक बार जो चखे वो शायद ही भूल पाए।