Chinese street food : चलिए जानते  है भारत के 6 फेमस चाइनीज फूड के बारे में

By AYUSH RAJ

October 18th, 2023

चाइनीज फूड यूं तो में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है मगर इसके अलावा चाइनीज फूड का सबसे बड़ा सेंटर कोई है तो वो भारत हैं। बात चाहे नॉर्थ इंडिया की हो या वेस्ट की हर जगह स्ट्रीट फूड में चाइनीज फूड आसानी से मिल जाता है। हम आपको आज ऐसे ही भारत के 6 सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले chinese Street food के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते है

चिल्ली पनीर

चिल्ली पनीर एक चाइनीज फूड है जो लोगों को काफी पसंद है। तीखापन  के साथ शिमला मिर्च का स्वाद इसको और चटपटा बनाता है।

Image credit   Myfoodstory

चाउमीन

चाउमिंग स्ट्रीट फूड में सबसे पॉपुलर है। बच्चों की सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड भी चाउमिंग को ही माना जाता है। चाइनीज फूड होने के बावजूद ये भारतीय मार्केट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।

Image credit saltshakerr

स्प्रिंग रोल

स्प्रिंग रोल चाइनीज फूड का बेहद ही पॉपुलर फूड है जो बड़े शौक से खाया जाता है। यह मैदे के रोटी में अपने अनुसार भरावन लपेट कर तल दिया जाता हैं और फिर चटनी के साथ परोसा जाता है।

मंचो सूप

मंचो सूप एक स्वादिष्ट सूप है जो मसालेदार सोया सॉस पर आधारित होता है। इसमें लहसुन, अदरक और सब्जियों का भी स्वाद आपको मिलेगा। इस सूप को समारोह में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता हैं।

मोमोज

मोमोज एक चाइनीज फूड है जो मूलतः तिब्बती इलाको से आई है। मोमोज के अंदर वेज, पनीर और चिकन भरा होता है। मौजूदा समय में मोमोज की मांग भारत में सबसे ज्यादा बढ़ी है।

स्वीट एंड सोर चिकन

यह मीठा और मसालेदार दोनो तत्वों को मिला कर बना चिकन का एक लोकप्रिय फूड है। अलग अलग सॉस के प्रयोग से इसको बनाया जाता है।