Ganesh Chaturthi Special: गणेश चतुर्थी पर गणपति को मनाइए पूरन पोली की टेस्टी डिश से

By Shivam Yadav

September 5, 2024

पूरन पोली महाराष्ट्र की सबसे लोकप्रिय स्वीट डिश है, जिसे उत्सव के मौके पर बनाया जाता है। खासतौर से गणेश चतुर्थी के उत्सव पर, महाराष्ट्र के घरों में पूरन पोली बनाने की परंपरा है। आपको बता दें पूरन पोली एक तरह की रोटी है, जिसे दाल, गुड़ के मिश्रण और आटे के तैयार किया जाता है।

सामग्री

1 कप                        चना दाल 3 कप                        पानी 2 छोटा कप                चीनी या गुड़ 1 टी स्पून                   इलायची पाउडर चुटकी भर                  जायफल 3 कप                       गेहूं का आटा 2  टी स्पून                  सूजी 2  टी स्पून                  मैदा 1 टी स्पून                   नमक तलने के लिए               घी

स्टेप 1

पूरन पोली बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अब आप आटे में नमक, मैदा और सूजी डालकर अच्छी तरह से गूंथ लें और आधा घंटे के लिए अलग रख दें।

स्टेप 2

अब आप कुकर में दाल और पानी डालें और सिटी आने तक अच्छी तरह से पका लें।  जब दाल पक जाए तो उसे एक पैन में डालें और इसमें गुड़ या चीनी वा अन्य सभी सामग्रियों को डाल दें। फिर इसे अच्छी तरह से रका लें।

स्टेप 3

जब आटा सेट हो जाए, तो उससे लोइयां बना लें और पूरन का मिश्रण अच्छी तरह से भर दें।

स्टेप 4

अब तवे में थोड़ा-सा घी लगाकर पोली डालें और फिर उसे दोनों तरफ से घी लगाकर सेक लें। सफेद मक्खन और गरमा गरम कड़क चाय के साथ पूरन पोली का आनंद लें।