Dhanteras 2024: धनतेरस पर घर में लाएं ये 4 चीजें, माता लक्ष्मी की बरसेगी बप्पर कृपया

By Roshni Jaiswal 

October 28, 2024

कल 29 अक्टूबर को धनतेरस है। धनतेरस पर कुबेर जी और लक्ष्मी माता की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन घर में झाड़ू लाने के अलावा इन 4 चीजों को लाने से भी माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बंपर बरसती है। तो आईए जानते हैं धनतेरस पर घर में लाएं जाने वाले इन 4 चीजों के बारे में

धनिया

धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस धनिया से दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन करने से माता की कृपा आप पर बप्पर बरस सकती है।

हल्दी

धनतेरस के दिन 5 पीस गांठ वाली हल्दी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। धनतेरस पर हल्दी खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

बताशा

धनतेरस के दिन बताशा जरूर घर में लाएं। क्योंकि धनतेरस के दिन खरीदे हुए बताशे से दिवाली पूजन में माता लक्ष्मी को भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

नमक

धनतेरस के दिन नमक भी खरीद कर घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन नमक घर में लाने से नकारात्मक शक्ति दूर होती है और मां की कृपा बरसती है।