Shakarkand Halwa Recipe: हरियाली तीज का व्रत खोलें एनर्जी से भरपूर टेस्टी शकरकंद के हलवे से

By Shivam Yadav

September 6, 2024

मीठा पसंद करने वाले लोगों के लिए तो शकरकंद का हलवा एक अलग स्थान रखता है। हरियाली तीज व्रत के दौरान ज्यादातर लोग खाने में सिर्फ फलाहार ही करते हैं, ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि फलाहार ऐसा हो जो न सिर्फ स्वादिष्ट हो बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। उपवास की वजह से शरीर में कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है, इसे दूर करने के लिए एनर्जी से भरपूर फलाहार जरूरी है।

सामग्री

5                            शकरकंद 1 कटोरी                   गुड़ 4 चम्मच                   घी 4                          इलायची पाउडर 1 चुटकी                   केसर 12                        काजू (कटे हुए) 1 कप                    मलाई दूध

स्टेप 1

सबसे पहले शकरकंद को उबाल कर रख लें। इसके थोड़ा ठंडा होने पर छिल कर और अच्छे से मैश कर के रख लें।

स्टेप 2

अब एक पैन लें और उसमें घी डालें। घी थोड़ा सा ज्यादा ही डालें। उसमें काजू और केसर डालें। इसके थोड़ी देर बाद मैश किया हुआ शकरकंद डाल दें।

स्टेप 3

अब दूसरी तरफ गर्म पानी करें और उसमें  इलायची पाउडर और एक कटोरी गुड़ डालें और चाशनी बनाएं। अब जब लगने लगे कि शकरकंद का रंग बदल रहा है तो इसमें 1 कप मलाई या दूध मिलाएं।

स्टेप 4

अब इस पर गुड़ की चाशनी डालकर सबको एक साथ अच्छे से पकाएं। इस तरह हलवा बनकर तैयार है, उसमे ड्राई फ्रूट्स डालकर, सर्व करें।