Sweet Potato Benefits: सर्दियों में जरूर खाएं शकरकंद, मिलेंगे ये 5 फायदे

By Roshni Jaiswal

January 23, 2024

सर्दियों में शकरकंद का सेवन करके आप बीमारियों को खुद से दूर रख सकते हैं। शकरकंद कई सारी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सर्दियों में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं इसके फायदे

आंखों के लिए फायदेमंद

शकरकंद में बीटा कैरोटीन मौजूद होता है। इसका सेवन करने से आंखों से संबंधित बीमारियां दूर हो जाती है।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद

शकरकंद में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। इसका सेवन करने से सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचा जा सकता है।

वजन कम करने में फायदेमंद

शकरकंद एक कम कैलोरी फूड होता है। इसका सेवन करने से भूख कम लगती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

शकरकंद में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद

शकरकंद का सेवन करने से हार्ट स्ट्रोक और ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।