Ganesh Chaturthi 2024: गणपति बप्पा को मोदक के अलावा प्रिय है ये 5 चीजें

By Roshni Jaiswal

September 4, 2024

7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। इस दिन हर कोई अपने घर में बप्पा को लाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। ऐसे में, आप भी गणपति बप्पा को मोदक के अलावा उनके प्रिय इन 5 चीजों का भोग लगा सकते हैं। इससे बप्पा बहुत खुश होंगे। तो आईए जानते हैं इन 5 चीजों के बारे में

मोतीचूर के लड्डू

मोदक के अलावा मोतीचूर का लड्डू बप्पा को बहुत प्रिय है। आप भी गणेश चतुर्थी पर बप्पा को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगा सकते हैं।

नारियल

पूजा के दौरान नारियल बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन गणपति बप्पा को मोदक के जितना ही नारियल भी बहुत प्रिय है।

चावल की खीर

इस गणेश चतुर्थी पर आप चावल की खीर बनाकर गणपति बप्पा को भोग लगा सकते हैं। गणपति बप्पा को चावल की खीर खाना बहुत ही पसंद है l

केला

गणपति बप्पा को गजानन के नाम से जाना जाता है। गजानन को केला बहुत प्रिय है। आप बप्पा को उनके प्रिय केला का भोग लगा सकते हैं।

दूब घास

माना जाता है कि दूब घास गणपति बप्पा को बहुत प्रिय है। इससे बप्पा बहुत खुश होते हैं। इस चतुर्थी पर आप गणपति बप्पा को दूब घास का भोग लगा सकते हैं।