Khajoor Chutney: धनिया और टमाटर से हटकर बनाइए खजूर से बनी स्वादिष्ट चटनी

By Shivam Yadav

October 17, 2024

अब तक आपने सिर्फ टमाटर या फिर धनिए की चटनी का ही स्वाद चखा होगा। लेकिन एक बार खजूर की चटनी का स्वाद भी जरूर चखें। खजूर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। क्या आप जानते है मीठे खजूर से भी चटपटी चटनी बनाई जा सकती है और यह मजेदार चटनी पानी पूरी, चाट और क्रिस्पी स्नैक्स का मजा और भी दोगुना कर देती है।

सामग्री

250 ग्राम                           खजूर 1 टेबल स्पून                       सूखी अदरक 20 ग्राम                             इमली 1/2 टी स्पून                        लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार                         नमक

स्टेप 1

सबसे पहले खजूर को कुछ समय के लिए भिगो दें, अब खजूर के बीज निकाल लें

स्टेप 2

इसके बाद खजूर को ब्लेंडर से स्मूद पेस्ट बना लें। इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं।

स्टेप 3

अब इसमें अदरक पाउडर, इमली का गूदा, लाल मिर्च पाउडर, नमक डालकर उबालें।

स्टेप 4

इसको धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए पकाएं। आपकी खजूर चटनी बनकर तैयार है।