दुनिया के कई देशों में ऐसी-ऐसी चीज खाई जाती है जिसे देखकर आपको घिन आ जाएगी

By Neha Ranjan

August 1, 2023

रेशम के कीड़े 

दक्षिण कोरिया में रेशम के कीड़ों का लार्वा बड़े शौक से खाया जाता है। इसे बुंडेगी कहा जाता है जिसे शोरबे के साथ पकाया जाता है

घोंघा

फ्रांस में लोग घोंघा बड़े चाव से खाते हैं लोग वाइन की चुस्कियां लेते हुए बड़े शौक से घोंघा खाते हैं, उत्तरी अमेरिका में भी लोग घोंघा खाना पसंद करते हैं

कोबरा सांप

दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक कोबरा सांप को भी लोगों ने नहीं छोड़ा, वीयतनाम के लोग कोबरा सांप को रोस्ट करके खाते हैं, यही नहीं, कुछ लोग उसका खून भी बड़े चाव से पीते हैं

मेंढ़क का लीवर

इंडोनेशन के लोगों को मेंढ़क के लीवर से बहुत प्यार है, वो इसे भुनकर या करी दोनों तरह से पसंद करते हैं

ऑक्टोपस 

समुंद्री जीव ऑक्टोपस को सॉस के साथ मिलाकर जिंदा खाया जाता है, कोरियन लोगों को जिंदा ऑक्टोपस खाने में मजा आता है, हालांकि ये खतरनाक है और जान भी जा सकती है

बिच्छु

बिच्छु जिसका डंक इंसान की जान तक ले सकता है उसे भुनकर खा जाते हैं चीन के लोग, चीन के लोगों का ये फेवरेट स्नैक्स है जिसे यहां के लोग बड़े चाव से खाते हैं

दीमक 

सुनने में बड़ा अजीब लगेगा लेकिन ये सच है कि फीलीपीन्स के लोग लकड़ी में लगने वाले दीमक को खाना बहुत पसंद करते हैं, दीमक की कई डिश वहां बनाई जाती है